फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के लिए वरदान साबित हो रहा शिक्षा केन्द्र, जानिए वजह

Tue, 17 Jan 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शिक्षा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चाईल्ड लाईन 1098 और लायंस क्लब काहनूवान मुस्कान के सहयोग से झुगी झौंपड़ियो में रहने वाली लड़कियों के लिए शुरु किया शिक्षा केन्द्र वरदान साबित हो रहा है।
विज्ञापन


ये सैंटर प्रोजेक्ट डायरेक्टर चाईल्ड लाईन रोमेश महाजन की देखरेख में चलाया जा रहा है। जिसमें प्राथमिक शिक्षा, मेहंदी, ब्यूटीशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। सैंटर में सिखलाई लेते बच्चों को गर्म कपड़े व ड्राई फ्रूट चाईल्ड लाईन 1098 तथा लायंसक्लब काहनूवान के सहयोग से बांटे गए।

 मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे कर्म सिंह औजला ने सैंटर की प्रशंसा की और गरीब बच्चों को जरुरत की वस्तुएं लेने के लिए दो हजार रुपए कैश  दिए तथा उन्होने आगे से भी अपना पूरा योगदान देने का आश्वासन दिलाया। 
विज्ञापन


रोमेश महाजन ने बताया कि उनका लक्ष्य इन गरीब बच्चों का जीवन सुधारना और इनको अपने पांवो पर खड़ा करना है। वरिंदर सिंह सैनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए इस केन्द्र का अधिक से अधिक फायदा उठाएं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें