जिले के तीनों विधानसभा हलकों में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने के उददेश्य से जिला पुलिस ने सभी पोलिंग स्टेशनों पर संवेदनशीलता के अनुसार सुरक्षा बल तैनात करने की तैयारी की है।
एसएसपी निलांबरी विजय जगदले की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तीनों विस हलकों मे कुल 565 पोलिंग स्टेशन हैं। जिनमें से 72 स्टेशनों को वल्नरेबल और 16 स्टेशनों को क्रिटिकल दायरे में रखा गया है।
इन स्टेशनों पर पुलिस के साथ-साथ पैरामिल्ट्री फोर्स के जवान भी डयूटी देंगे। इसके अलावा 266 साधारण पोलिंग स्टेशनों पर भी पुलिस सुरक्षा तैनात रहेगी।
एसएसपी के अनुसार जिले के तीनों हलकों में सुरक्षा स्थिति मजबूत बनवाई गई है ताकि हर वोटर बिना किसी दबाव और भय के मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होनें कहा कि वोटरों पर किसी प्रकार का दबाव बनाने वाले पर कानूनी कारवाई की जाएगी।