फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: पूर्व मंत्री आशु, धर्मसोत और गिलजियां के खिलाफ जांच करेगी ED, विजिलेंस ने सौंपी फाइलें

Thu, 03 Nov 2022 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सूत्रों ने दावा किया कि 1200 करोड़ के सिंचाई घोटाले में भी ईडी की एंट्री होने वाली है। ईडी ने इस केस में दो पूर्व मंत्रियों के साथ-साथ आरोपी तीन रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों से अब तक की गई पूछताछ और इस मामले में हाथ आए तथ्यों की जानकारी विजिलेंस ब्यूरो से मांगी है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पंजाब के तीन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करेगी। विजिलेंस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां से संबंधित फाइलें ईडी को सौंप दी हैं। सूत्रों के मुताबिक उक्त तीनों मंत्रियों के देश और विदेश में पैसों के लेनदेन और संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


ईडी ने विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख से उन मामलों की फाइलें भी उपलब्ध कराने को कहा है, जिनमें संबंधित आरोपियों पर आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले भी दर्ज हैं। विजिलेंस ब्यूरो इससे पहले करोड़ों रुपये के वन घोटाले के दस्तावेज ईडी को उपलब्ध करा चुका है।

विजिलेंस ब्यूरो के सहयोग से ईडी ने सियासी नेताओं के अलावा ऐसे रसूखदार लोगों और सरकारी अफसरों के नामों की सूची बनानी शुरू कर दी है, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार व अन्य आपराधिक मामलों के साथ-साथ वित्तीय अनियमितता के केस भी दर्ज हैं। विदेश भाग चुके खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला की संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने दावा किया कि 1200 करोड़ के सिंचाई घोटाले में भी ईडी की एंट्री होने वाली है। ईडी ने इस केस में दो पूर्व मंत्रियों के साथ-साथ आरोपी तीन रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों से अब तक की गई पूछताछ और इस मामले में हाथ आए तथ्यों की जानकारी विजिलेंस ब्यूरो से मांगी है। इनके अलावा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सामने आए लुधियाना और अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटालों की फाइल भी ईडी ने मांगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें