फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पंचकूला, चंडीगढ़ में ED ने दी दबिश, HUDA से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई

Tue, 23 Jan 2024 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

पंचकूला सेक्टर 20 स्थित सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में दो रियल एस्टेट एजेंट के आवास पर ईडी की रेड चल रही है। सुबह 8 बजे से ईडी की रेड चल रही है। मामला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। 
विज्ञापन
पंचकूला में ईडी की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली सहित हरियाणा में कई ठिकानों पर ईडी कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ये करोड़ों रुपये के फर्जी रिफंड लेने का मामला है। ये फर्जीवाड़ा वर्ष 2015 से वर्ष 2019 के बीच किया गया था। हरियाणा के कई रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी और अधिकारी मामले में रडार पर हैं। कई सरकारी अधिकारियों और कुछ सेवानिवृत अधिकारियों समेत रियल एस्टेट एजेंट के लोकेशन पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

पंचकूला सेक्टर 20 स्थित सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में दो रियल एस्टेट एजेंट के आवास पर ईडी की रेड चल रही है। सुबह 8 बजे से ईडी की रेड चल रही है। मामला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें