फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पठानकोट में पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के करीबी के घर ईडी की दबिश, मुक्तसर में आयकर विभाग का छापा

Tue, 17 Oct 2023 10:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/मुक्तसर (पंजाब)

सार

पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह, उनकी पत्नी और एक पूर्व सरकारी अधिकारी द्वारा संचालित एक शैक्षिक ट्रस्ट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच चल रही है। इसी मामले में ईडी ने कठुआ स्थित उनके आवास पर छापा मारा। इसी के चलते पठानकोट राधा-कृष्ण कॉलोनी में भी ईडी की टीम पहुंची।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। उधर, पठानकोट के राधा-कृष्ण कॉलोनी में किराये के घर में रहने वाले सुनील सिंह के घर सुबह ही ईडी की टीम पहुंची। सूत्रों से पता चला है कि यह व्यक्ति पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के ही संपर्क में रहता था। इसके बाद ईडी ने इसका नाम अपनी सूची में दर्जकर जांच शुरू की। पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह, उनकी पत्नी और एक पूर्व सरकारी अधिकारी द्वारा संचालित एक शैक्षिक ट्रस्ट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच चल रही है। इसी मामले में ईडी ने कठुआ स्थित उनके आवास पर छापा मारा। 

विज्ञापन


इसी के चलते पठानकोट राधा-कृष्ण कॉलोनी में भी ईडी की टीम पहुंची। पठानकोट में ईडी के अधिकारियों ने सुनील सिंह से पूछताछ की। वहीं सूत्रों से यह भी पता चला है कि यह व्यक्ति कोई कामकाज नहीं करता है। बावजूद इसके किराये के घर में रहकर बड़े लोगों के साथ उठना बैठना है।

मुक्तसर की दो फर्मों पर आयकर विभाग व जीएसटी विंग का छापा

उधर, मुक्तसर के अर्श मोटर्स और वीआईपी कार बाजार फर्म पर आयकर विभाग व जीएसटी विंग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए। स्टेट टैक्स अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि वे अर्श मोटर्स और वीआईपी कार बाजार फर्म पर टैक्स चोरी की जांच करने आए हैं। कुछ दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। इसकी जांच की जाएगी। जांच में टैक्स चोरी की बात सामने आने पर वसूली होगी। फिलहाल दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें