फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को नोटिस पर भड़के कैप्टन, बोले जेटली से डरने वाला नहीं हूं

Wed, 08 Jun 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरुण जेटली पर भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रणइंदर सिंह को एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट के सम्मन को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सियासी बदले का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली अब तक अपनी हार नहीं भूल पाए हैं। इसी लिए रणइंदर को ईडी का सम्मन भेजा गया है। लेकिन वह जेटली से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले लोक सभा चुनाव केप्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी ने बाड़मेर की रैली में यह मुद्दा उठाया था। बाड़मेर में उन्हें कोई नहीं जानता, सिर्फ अमृतसर में जेटली के चुनाव केलिए यह बयान दिया गया। फिर सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इसी मुद्दे को उठाया। कैप्टन ने आरोप लगाया कि जेटली बदले की भावना से ऐसा कर रहे हैं। पहले उन्होंने विधायक राणा गुरजीत के खिलाफ कई केस खुलवाए हैं। जब व यूएस दौरे पर थे, तो उन्हें आयकर का नोटिस भेजा गया।

कैप्टन ने कहा कि विधानसभा चुनाव तक यही चलता रहेगा, उसके बाद यह मुद्दा खत्म हो जाएगा। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर तनाव को लेकर कैप्टन ने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान जैसे कुछ लोग हैं जिन्हें पंजाब के हित की चिंता नहीं है। उनके प्रधान और सीएम कार्यकाल के दौरान पार्टी अध्यक्ष ने दो बार स्वर्ण मंदिर जाकर इस मुद्दे पर खेद जताया था। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने संसद में दुख प्रकट किया था।
विज्ञापन


आज अरदासिया बलबीर सिंह द्वारा सीएम प्रकाश सिंह बादल को सिरोपा न देने से साफ है कि पंजाब के लोगों में कितना गुस्सा है। उनके साथ कैंपेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबिका सोनी, पंजाब के सह प्रभारी हरीश चौधरी, सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी, रजिंदर कौर भट्ठल और लाल सिंह भी थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें