फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: चुनाव आयोग ने पंजाब में पांच एसएसपी का किया तबादला, लोकसभा चुनाव से पहले फेरबदल

Thu, 21 Mar 2024 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चुनाव आयोग ने पंजाब के पांच एसएसपी का तबादला कर दिया है। पंजाब के चुनाव आयुक्त सिबिन सी ने कहा कि पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण, मलेरकोटला और बठिंडा जिलों के एसएसपी बदल दिए गए हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब के पांच एसएसपी के ट्रांसफर किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया पंजाब के जिन पांच एसएसपी का ट्रांसफर किया गया है, उनमें एसएसपी पठानकोट, एसएसपी फाजिल्का, एसएसपी जालांधर रुरल, मलेरकोटला और एसएसपी बठिंडा शामिल हैं।

विज्ञापन


इसी के साथ भारत निर्वाचन आयोग ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को जालंधर का डीसी नियुक्त किया है।वहीं, दो दिन बाद अब विशेष सारंगल को गुरदासपुर का डीसी लगाया गया है।

जिन पांच एसएसपी का ट्रांसफर किया गया है, उनमें चार पीपीएस अधिकारी जालंधर रूरल एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, पठानकोट एसएसपी दलजिंदर सिंह, फाजिल्का एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ और मलेरकोटला के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख को आईपीएस कैडर न होने पर बदला गया, जबकि बठिंडा एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल को खडूर साहिब से कांग्रेसी सांसद जसबीर सिंह डिंपा का भाई होने के कारण हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें