हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूंकप की तीव्रता 3.9 रही। वहीं इसका केंद्र भी हरियाणा का महेंद्रगढ़ रहा। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे बताया जा रहा है।
हालांकि इस दौरान कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन लोगों को भूकंप का अहसास जरूर हुआ हुआ। बता दें कि अभी हाल ही में दिल्ली एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे।
रह-रहकर आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों के अंदर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। महेंद्रगढ़ के अलावा हरियाणा के रेवाड़ी, झज्जर, नूह, और भिवानी में भी हल्के झटके महसूस किए गए।