चंडीगढ़ में आम जनजीवन के बीच अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब रात में भूकंप के झटके महसूस हुए। रात 10:35 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिसके बाद लोग सड़कों पर आ गए।
वहीं रात में चलने वाली कंपनियों के दफ्तरों से भी कर्मचारी इमारतों से बाहर आ गए। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप का केंद्र बताया गया है।
हालांकि देहरादून, सहारनपुर और दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की तीव्रता तेज थी और भूकंप देर तक महसूस किया गया। सूत्रों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 आंकी गई है।
हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।