चंडीगढ़। रॉक गार्डन पार्किंग में अब ई व्हीकल फ्री में पार्क होंगे। प्रशासन नेर्किंग एरिया के ठेके से जुड़ी शर्तों में प्रशासन ने संशोधन कर दिया है। सुपरिटेंडिंग इंजीनियर कंस्ट्रक्शन सर्कल-2, सह सदस्य सचिव रॉक गार्डन सोसाइटी की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीएनआईटी की शर्तों में बदलाव को मंजूरी दी गई है ताकि टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
संशोधित शर्तों के तहत पार्किंग शुल्क की दरें स्पष्ट कर दी गई हैं। चार पहिया वाहन के लिए 20 रुपये सिंगल एंट्री और 50 रुपये एक दिन के मल्टीपल एंट्री पास निर्धारित किए गए हैं। मासिक पास की राशि 300 रुपये रखी गई है। इनोवा और क्वालिस जैसे बड़े चार पहिया वाहनों के लिए सिंगल एंट्री शुल्क 40 रुपये और एक दिन का मल्टीपल एंट्री पास 100 रुपये तय किया गया है जबकि मासिक पास 500 रुपये होगा। दो पहिया वाहनों के लिए सिंगल एंट्री 10 रुपये एक दिन का पास 30 रुपये और मासिक पास 150 रुपये तय किया गया है। साइकिल के लिए मासिक पास 50 रुपये रखा गया है। थ्री व्हीलर पार्किंग के लिए 10 रुपये प्रति एंट्री शुल्क तय किया गया है।