चंडीगढ़। मनीमाजरा मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में चोरों ने रिटायर्ड कर्नल के घर को निशाना बनाया। चोर लोहे का गेट, दो लोहे के स्टैंड और गमले चोरी कर ले गए। पीड़ित रिटायर्ड कर्नल सुखविंदर सिंह सैनी की शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 20 दिसंबर की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद