फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 फ्री होल्ड आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को खरीदने के लिए आज से ई-टेंडरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपनी 27 आवासीय व 4 व्यावसायिक संपत्तियों को फ्री होल्ड पर बेचने के लिए ई-टेंडरिंग शुुरू कर दी है। ये सभी संपत्तियां शहर के अलग-अलग इलाकों में बनी हुई हैं। सीएचबी ने इन संपत्तियों के आरक्षित मूल्य को जारी कर दिया है, जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक बोलीदाता देख सकते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे से ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 22 जून तक इच्छुक बोलीदाता अपनी पसंदीदा संपत्ति के लिए ऑनलाइन बोली जमा करवा सकेंगे। इसी दिन विभाग की तरफ से बोली खोली जाएगी। जिस संपत्ति के लिए जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी, उसे बेच दी जाएगी। इसमें मनीमाजरा के एक फ्लैट का आरक्षित मूल्य 98.60 लाख रुपये रखा गया है। ई-टेंडरिंग में पहले बोर्ड ई-नीलामी के जरिए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों को बेचता था, लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए टेंडरिंग का सहारा लिया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट https://etenders.chd.nic.in/ पर बोली जमा कराई जा सकेगी। 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। संपत्ति खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बता दें कि सेक्टर-38 वेस्ट, 49, 51, 52, 63 व मनीमाजरा में ये संपत्तियां बनी हुई हैं।
फ्री होल्ड होने के बावजूद पिछली बोली में नहीं मिले थे ज्यादा खरीदार
बोर्ड ने 25 मई को फ्री होल्ड पर 29 फ्लैट और 6 दुकानों को बेचने के लिए किए गए ई-टेंडर की बोली को खोला था। इसमें सीएचबी सिर्फ चार संपत्तियों को ही बेच पाया। लोगों ने दो ईडब्ल्यूएस फ्लैट और दो दुकानों के लिए रुचि दिखाई। इसमें सेक्टर-40 का एक ईडब्ल्यूएस मकान 22 लाख 55 हजार में बिका है। अन्य को कोई खरीदार नहीं मिला। सीएचबी की तरफ से बताया गया है कि अप्रैल 2021 से मई 2022 के बीच बोर्ड (सीएचबी) ने 189 संपत्तियां बेची हैं और करीब 122.17 करोड़ कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया आरक्षित मूल्य
मनीमाजरा फ्लैट 98.60 लाख
सेक्टर-51 एमआईजी 90 लाख
सेक्टर-49 वन बैडरूम 39.38 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस 24.35 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें