इस पर पत्नी मीनू को पति के दोनों लड़कियों से अफेयर होने का शक हो गया। पति के लौटने पर झगड़ा हो गया और पत्नी वीडियो कॉल कर अपने मायके से पिता, मां और भाई को बुला लिया। मायके से चार युवक आए और पति के साथ मारपीट की और मीनू को ले गए। उन्होंने बताया कि भाई की पांच साल पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी मीनू बोल नहीं सकती है। उसके दो बच्चे है, जिनमें एक तीन माह और एक डेढ़ साल का बच्चा है।
आत्महत्या करने 20 मिनट पहले बनाई वीडियो, ससुर, छोटे भाई और ससुर को भेजी
सचिन ने सोमवार की शाम 7:45 पर ट्रैक पर कूदने से पहले एक वीडियो बनाई, जिसमें उसने अपने सास, ससुर और ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। पीड़ित पति ने कहा कि मै सचिन अपने पूरे होशो-हवाश में यह बयान देता हूं कि मैं अपनी सास, ससुर और ससुरालियों से तंग आकर खुदकुशी करने जा रहा हूं, मुझे इंसाफ चाहिए। यह वीडियो सचिन ने अपने ससुर, अपने साले और अपने छोटे भाई को भेजी।
लोकेशन बताई लेकिन हुई दो मिनट की देरी
सचिन ने मरने से पहले अपने भाई को कॉल की और कहा कि मैं मरने के लिए जा रहा हूं, तुम मेरे दो बच्चों को संभाल लेना। जिसके बाद सचिन ने कहा कि मैं लघु सचिवालय के पीछे हूं, मेरे मरने के बाद मुझे यहां से उठा लेना। इतना कहकर फोन काट दिया। वहीं, छोटा भाई विपिन पड़ोसी युवक के साथ मौके पर पहुंचा ही था कि एक ट्रेन रुक गई, जिससे उन्हें अहसास हो गया था, मौके पर पहुंचे उन्हें शनाख्त हो गई। सचिन ने 7:37 बजे अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भी भेजा। जिसमें उसने कहा कि तुमने मेरे लिए कोई ऑप्शन नहीं छोड़ा, इसलिए वह सब कुछ छोड़कर जा रहा है।
पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है। पुलिस को 22 फरवरी की रात को 1091 से उपरोक्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, वही पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया था। अगले दिन उनके पास कोई नहीं आया। 24 फरवरी को उनके पास महिला की मां आई थी, जो अपने दामाद पर कार्रवाई करवाना चाहती थी, उन्होंने दामाद को बुलाया तो वह मां कही चली गई, जिसके बाद से उनके पास कोई नहीं आया था। यह 10 लाख रुपये मांगने वाला माला उनके संज्ञान में नहीं है। - अतर सिंह, प्रभारी, किला थाना।
उन्हें मंगलवार रात 8:40 पर सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो 12012 शताब्दी एक्सप्रेस रेल गाड़ी के नीचे सचिन का शव मिला था। वहीं, बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने सचिन की पत्नी मीनू, सास रेणु, ससुर अशोक और साले रवि के खिलाफ मानसिक रूप से परेशान करने और खुदकुशी करने पर मजबूर करने की शिकायत दी। जिस शिकायत पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। - हवा सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी।