फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-बसों कब आ रही शहर में.. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कई वर्षों के इंतजार और टेंडर के बाद आखिरकार शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए परिवहन विभाग ने कंपनी का चयन कर लिया है। 40 ई-बसों के लिए अशोक लेलैंड के साथ परिवहन विभाग का करार हुआ है। परिवहन विभाग के निदेशक के अनुसार, सितंबर तक इलेक्ट्रिक बसें शहर की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) शहर में बसों का संचालन कर रहा है लेकिन ई-बसें चलाने के लिए विभाग ने निजी कंपनी का सहारा लिया है। करार के अनुसार बस, चार्जिंग स्टेशन और बसों के रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी की ही होगी। विभाग केवल प्रति किमी के अनुसार कंपनी को भुगतान करेगा। प्रशासन द्वारा जारी टेंडर में तीन कंपनियों ने आवेदन किया था, जिसमें अशोक लेलैंड ने सबसे कम दाम की बोली लगाई थी। विभाग कंपनी को प्रति किमी के लिए 60 रुपये का भुगतान करेगा।
परिवहन विभाग के निदेशक उमा शंकर गुप्ता का कहना है कि कंपनी को काम सौंप दिया गया है। सितंबर महीने में ई-बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है कि शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की कवायद वर्ष 2016 से ही चल रही हैं। 2017 में सीटीयू ने दो अलग-अलग कंपनी की इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल भी लिया था। ट्रायल के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अगले कुछ महीनों में बसें सड़क पर आ सकती हैं, लेकिन अब जाकर ई-बसों के लिए कंपनी का चयन हुआ है।
विज्ञापन

खुद नहीं खरीद पाए तो केंद्र सरकार ने दीं 80 बसें
ई-बसों को सड़क पर उतारने के लिए कई बार टेंडर जारी किए गए, लेकिन परिवहन विभाग कंपनी नहीं तय कर पाया। कोविड से पहले दो बार खुद के खर्चे पर बसें चलाने के लिए टेंडर जारी किया गया, उसमें सफल नहीं हो पाए। फिर केंद्र सरकार ने बसें देने का एलान किया तो वह बसें चलाने के लिए दो बार टेंडर जारी किया। पहली बार कोई कंपनी ही नहीं आई। दूसरी बार किए गए टेंडर में सिर्फ तीन कंपनियों ने आवेदन किया, जिसके बाद अशोक लेलैंड का चयन किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना की वजह लगे घाटे के कारण परिवहन विभाग ने खुद इलेक्ट्रिक बसें खरीदने से इनकार कर दिया था तो केंद्र ने 25 सितंबर को चंडीगढ़ को 80 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें