फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब की नई हाईवे परियोजनाओं में एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राज्य की सड़कों पर सुरक्षित माहौल और बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की वीरवार को अहम बैठक हुई। बैठक में कुराली-खरड़-मोहाली बाइपास समेत सभी नई हाईवे कॉरिडोर परियोजनाओं में एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) के प्रभारी उपयोग पर चर्चा की गई। साथ ही हाईवे सुरक्षा और प्रवर्तन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी एएस राय ने बताया कि एजेंसियों ने रीयल-टाइम निगरानी, ऑटोमैटिक वाइलेशन डिटेक्शन और दुर्घटना स्थल पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एटीएमएस डेटा के साथ प्रवर्तन प्रोटोकॉल को जोड़ने पर चर्चा की। प्रमुख टोल प्लाजा और बिना टोल वाले स्थानों पर ट्रैफिक सहायता पोस्टों को अपग्रेड करने और जनता की सहायता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में एम्बुलेंस, रिकवरी वैन और हाईवे पैट्रोलिंग की तैनाती के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन 1033 और 112 के एकीकरण पर भी समीक्षा की गई। इसके जरिए संसाधनों का सुचारू उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। चंडीगढ़ और राजपुरा रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या पर चर्चा हुई, और एनएचएआई ने अगले 2-3 महीनों में आवश्यक सुधार का भरोसा दिया।
विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट्स की नियमित पहचान
इसके अलावा ब्लैक स्पॉट्स की नियमित पहचान और मूल्यांकन संयुक्त रूप से किए जाने का निर्णय लिया गया जिसमें डेटा विश्लेषण के लिए पंजाब पुलिस के अनुसंधान विंग की मदद ली जाएगी। एनएचएआई चंडीगढ़ के रीजनल ऑफिसर राकेश कुमार ने कहा कि सड़कों पर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के सुचारू प्रवर्तन से इंजीनियरिंग अधिक प्रभावशाली होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब देश में अग्रणी राज्य है और यातायात को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के लिए दोनों एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें