फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले- खरीद के दो दिन में आढ़ती, पांच दिन में किसान के खाते में भेजा जाएगा पैसा

Wed, 22 Apr 2020 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि वह किसानों के हक के लिए संसद तक ट्रैक्टर ले जा सकते हैं तो जरूरत पड़ने पर उसी ट्रैक्टर के पीछे किसानों की ट्राली जोड़कर फसल का एक-एक दाना खरीदने का काम भी करेंगे। किसान और आढ़ती संयम के साथ सरकार पर पूरा भरोसा रखें। उनका पूरा हक तय समय पर उनके पास पहुंच जाएगा।  उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार फसल खरीद को लेकर किसानों-आढ़तियों को कोई समस्या नहीं आने देगी। फसल खरीद के बाद उनका पैसा दो दिन में आढ़ती और उसके तीन दिन के अंदर किसानों तक पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन


आढ़तियों की ज्यादातर मांगों को सरकार मान चुकी है और उनके पुराने खातों को भी स्वीकार किए जाने के आदेश दिए जा चुके हैं। यह वक्त दिक्कत पैदा करने का नहीं है, बल्कि सहयोग करने का है। दिक्कत आई तो सरकार खुद खरीद करेगी लेकिन किसानों की फसल हर हाल में खरीदी जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कच्चे आढ़तियों को भी लाइसेंस हाथों हाथ दिए जा रहे हैं ताकि किसानों को परेशानी न हो। 

किसी आढ़ती का लाइसेंस ना तो रद्द किया गया है ना ही उन पर किसी तरह का दबाव बनाया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि कई जगहों पर हड़ताल की समस्याएं सामने आई है। उन्होंने आग्रह किया कि यह समय हड़ताल का नहीं बल्कि हम सबको मिलकर कोरोना महामारी को हराते हुए किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदकर पूरा पैसा उनके पास पहुंचाने का है। 
विज्ञापन


फसल खरीद को जानबूझकर राजनीतिक विषय बनाया जा रहा है। उन्होंने बाकायदा फसल खरीद के आंकड़े पेश कर बताया कि 15 अप्रैल से शुरू हुई सरसों की खरीद के लिए करीब 58 हजार गाड़ियों को गेट पास देकर 1 लाख 56 हजार मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अगले तीन हफ्तों में 80 फीसदी से ज्यादा सरसों की फसल खरीद ली जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

कृषि मंत्री बोले- आढ़ती जिद छोड़ें और किसान फिक्र न करें

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि सरसों और गेहूं की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। प्रदेश सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदेगी। उन्होंने आढ़तियों से अपील की है कि इस संकट की घड़ी में वे किसानों की मदद के लिए आगे आएं और किसानों की उपज खरीदने में सरकार का पूर्ण सहयोग करें।

कृषि मंत्री ने कहा कि वैश्विक कोरोना के कारण लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान किसानों को आर्थिक तौर पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए सरकार ने फसल खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा 'मेरी फसल-मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकृत सरसों की फसल की खरीद शत-प्रतिशत की जाएगी। इसी प्रकार गेहूं की भी पूरी खरीद की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से फसल खरीदने में किसान और आढ़तियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने आढ़तियों से अपील की है कि इस समय किसानों के लिए कोई परेशानी न लाएं और पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं होगी अगर कोई परेशानी आती है तो उसका तुरंत समाधान करेंगे। सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखेंगे और किसानों की उपज को पूर्ण रूप से खरीदेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें