फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीएम की घोषणा- फसल खरीद में शामिल किसानों, कर्मियों, मजदूरों का दस लाख का बीमा

Wed, 22 Apr 2020 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने फसल खरीद कार्य में शामिल सभी किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। ये सभी 30 जून 2020 तक दस-दस लाख के जीवन बीमा कवर के दायरे में रहेंगे। कर्मचारी चाहे नियमित हो या आउटसोर्सिंग, सभी को 10 लाख रुपये के जीवन बीमा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा आज कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये कोरोना योद्धा-2 हैं। सरकार ने इनकी भी चिंता की है। फसल खरीद के दौरान महामारी से किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रितों को दस लाख रुपये सरकार देगी। इसलिए जिन किसानों ने 'मेरी फसल, मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी कराएं। किसानों को भुगतान आढ़ती के जरिये ही होगी। 

आढ़तियों के साथ चल रहा गतिरोध खत्म करने के लिए प्रयास जारी हैं। इस समय फसल खरीद प्राथमिकता है। अगर अवरोध रहा तो अस्थायी लाइसेंस देकर गेहूं खरीद कराएंगे। सरपंचों व किसान संगठनों की मदद लेंगे। सरकारी एजेंसियों की भी सहायता ली जाएगी। आढ़ती ये समझें कि फसल खरीद का 16000 करोड़ किसान को जाना है और 400 करोड़ रुपये आढ़त आढ़तियों को मिलनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा ने उत्तर भारत में 3 दिन में ही सबसे अधिक गेहूं की खरीद की है। सामाजिक दूरी बनाकर अब तक 42,937 किसानों की लगभग 5.93 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी जा चुकी है। मंगलवार तक उत्तर प्रदेश में केवल 98,858 टन, राजस्थान में 42,278 टन और उत्तराखंड़ में मात्र 1198 टन गेहूं की सरकारी खरीद हुई थी।

हरियाणा के बाद केंद्रीय पूल में अधिक योगदान देने वाले राज्य पंजाब में पहले दिन केवल 4,855 टन और दूसरे दिन 50,973 टन गेंहू ही खरीदी गई थी। खरीद केंद्रों में व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए 4000 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सीएम ने कहा कि 20 अप्रैल के बाद जिन उद्योगों में अनुमति के साथ कार्य शुरू हुआ है, उनमें कोरोना केस आने पर कंपनियों के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं होगी।

 वहीं सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पिछले सालों में जहां मंडियों की संख्या 400-450 रहती थी। लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को देखते हुए हमने मंडियों की संख्या में बढ़ोतरी की है, इस बार मंडियों की संख्या 1800-2000 तक है। बता दें कि हरियाणा में 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। 

रमजान पर घर में ही नमाज अता करने की अपील
सीएम ने कहा कि 24 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू हो रहा है। उनकी अपील है कि सामाजिक दूरी रखते हुए इसे मनाएं। घर पर ही नमाज अता करें। मुस्लिम समुदाय ऐसा कर अपने आप को महामारी से सुरक्षित करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें