फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिरोजपुर सिविल अस्पताल में चेकिंग के दौरान डॉक्टर व मुलाजिम पाए गए गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। सिविल सर्जन डॉ. राजीव पराशर की अचानक औचक निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल में कई डॉक्टर और अन्य स्टाफ गैरहाजिर पाए गए। गैरहाजिर कर्मचारियों को ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए कड़ी फटकार लगाई गई और चेतावनी दी गई। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा पाए जाने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण हेल्थ सर्विस मुहैया कराएं। निरीक्षण के दौरान डॉ. पराशर ने ओपीडी, जच्चा-बच्चा वार्ड, नशा मुक्ति केंद्र सहित विभिन्न वार्डों का दौरा किया और गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागीय स्टाफ को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें