फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Today: तप रहा पंजाब, सीजन में पहली बार पारा 46 डिग्री के पार, 11 साल का रिकॉर्ड भी टूटा

Sat, 18 May 2024 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Punjab Weather Heat Wave Alert : पंजाब में लगातार गरमी नए रिकॉर्ड बना रही है। बरसात के आसार न होने के चलते तापमान में कमी आने की संभावना भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन
पंजाब में बढ़ रही गरमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में लू की वजह से पारा दिनोंदिन रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। शुक्रवार को पंजाब में समराला सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का और 11 साल बाद सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 2013 मई में समराला का तापमान 47 के पार गया था। 
विज्ञापन


पंजाब का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी सीजन का सबसे बड़ा तापमान 44.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए पंजाब के अधिकतर हिस्सों में हीट वेव और सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। पटियाला, अमृतसर और पठानकोट और बरनाला की 44 डिग्री पर तपे। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 रिकॉर्ड किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें