फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से परेड ग्राउंड में एक घंटे का होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना की वजह से गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम का समय घटा दिया गया है। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी और 11 बजे राष्ट्रगान के साथ समापन हो जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा होंगे। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मोहाली में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.58 बजे मुख्य अतिथि यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा का गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता और डीजीपी संजय बेनीवाल, डीसी मनदीप सिंह बराड़ और नगर निगम के कमिश्नर केके यादव स्वागत करेंगे। 10 बजे मनोज परिदा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद पुलिस के जवानों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। 10.20 बजे मनोज परिदा अपना भाषण शुरू करेंगे, जिसमें वह शहरवासियों को कोरोना के खिलाफ लड़ने में मदद के लिए शुक्रिया कहेंगे। 10 मिनट बाद प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे और फिर 11 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया जाएगा। इस मौके पर लोगों की संख्या को भी कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें