फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरेगी दुबई की फ्लाइट

Thu, 25 Feb 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए विमानन कंपनी फ्लाई दबई और एयर बुल्गारिया फ्लाइट शुरू करने को तैयार हैं। वे इसकी इच्छा जता चुकी हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने जब इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ से पूछा कि यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करने के बाद फ्लाइट क्यों शुरू नहीं हो रही हैं।

इस पर उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से इस मामले में अभी तक इजाजत नहीं दी गई है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के  सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि फ्लाई दुबई के अधिकारी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा कर चुके हैं।

उन्होंने इसके लिए आवेदन भी किया है। अगर यह परमिशन केंद्र की ओर से मिल जाये तो यहां से यह फ्लाइट 8 हफ्ते के अंदर ऑपरेट होनी शुरू हो जाएंगी।

5 रविवार चलेगा रनवे अपग्रेडेशन
रनवे अपग्रेडेशन के चलते 10 अप्रैल से अगले पांच रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद रहेगा। इसमें 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 24 अपैल, 1 मई और 8 मई को एयरपोर्ट बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह एयरफोर्स ने रनवे अपग्रेडेशन बताई है। इस बारे में सभी विमानन कंपनियों को इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पत्र भेजकर कहा है कि वह इन तारीखों मे टिकट की बुकिंग न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें