दुबई जाने के इच्छुक लोगों के लिए बुरी खबर। टिकट की कीमतों में इजाफा हो गया है। लोग एक क्लिक करके यहां देख सकते हैं नया रेट। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 26 सितंबर को शुरू हो रही पहली इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर शहर के यात्रियों में जबरदस्त क्रेज है। अब तक सीटों की बुकिंग तेजी से हो रही है।
दुबई केलिए इंडिगो विमानन कंपनी के लिए लोग तेजी से बुकिंग करा रहे है। 26 सितंबर से शुरू हो रही पहली इंटरनेशनल फ्लाइट का टिकट मेक माई ट्रिप वेबसाइट पर शनिवार को 28, 032 रुपये हो गया है। अब तक इसकी 155 लोगों ने बुकिंग करा ली है। वहीं टूर एंड ट्रैवेल कंपनी की ओर से लोगों को आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं।
एक टूर एंड ट्रैवेल कंपनी के मालिक के एल बंसल ने बताया कि दुबई केपांच दिन का टूर का पैकेज 50 हजार रुपये रखा गया है। इसमें लोगों को वीजा के साथ दुबई केसिटी टूर, डेजर्ट सफारी विद डिनर का पैकेज दिया जा रहा है। वहीं 155 यात्रियों की बुकिंग के बाद अब 30 सीटें ही यहां पर बची हुई हैं।। यह टिकट का दाम एक दिन में 5 हजार रुपये बढ़ गया है।