फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी युवकों ने विवाद में दो साथियों पर किया चाकुओं से हमला

Sun, 19 Jun 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत दो युवकों ने अपने साथ रहने वाले दो युवकों को मामूली बहस के बाद चाकुओं से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर वारदात के बाद से ही फरार हैं। कजहेड़ी निवासी दिनेश चंद्र ने सेक्टर 36 थाना पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार रात को उसके साथ रहने वाले रविंदर और खेम सिंह ने शराब के नशे में मुन्ना सिंह और उस पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे और इसी दौरान किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पीसीआर पहुंची और दोनों घायलों को जीएमएसएच 16 लेकर गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी तभी से फरार है और पुलिस उनकी तलाश में छापे मारी कर रही है। चारों युवक कैटरिंग का काम करते है और कजेहड़ी में एक ही कमरे में रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें