फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग रैकेट के सरगना हैं मंत्री मजीठिया, सत्ता में आते ही भेजेंगे जेल: आप

Thu, 31 Mar 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
संजय सिंह
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया पर ड्रग्स-बम फोड़ा है। पार्टी ने इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी)की ओर से ड्रग रैकेट में आरोपियों के बयानों से संबंधित दस्तावेज पेश किए। उनके आधार पर आरोप लगाया गया है कि ड्रग रैकेट से मजीठिया के लिंक साबित होते हैं।
विज्ञापन


पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और आशीष खेतान ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पंजाब में नशे का मुद्दा छाया रहा। किंगपिन जगदीश भोला के खुलासे के बाद काफी जांच हुई। काफी कड़ियां मजीठिया से जुड़ रही थीं। पार्टी ने काफी कोशिश कर अहम दस्तावेज जुटाए हैं। इस मामले में पुलिस ने आठ एफआईआर दर्ज कीं, पर किसी में मजीठिया का नाम नहीं था। उसके बाद ईडी ने जांच शुरू की। इसमें कुछ बातें ऐसी दर्ज हो गईं, जिनसे मजीठिया का लिंक साफ हो जाता है।

ड्रग रैकेट के तीन आरोपियों जगदीश भोला, जगजीत चाहल व मनिंदर औलख ने ईडी के पास बयान दर्ज कराए हैं। इनमें कहा गया है कि 2007 में सरकार बनते ही ड्रग्स का कारोबार पनपने लगा। कनाडा के तीन वांछित नशा तस्कर सतप्रीत सत्ता, अमरिंदर लाडी और परमिंदर पिंदी अमृतसर में मजीठिया के घर पर रुकते थे। उन्हें मजीठिया की सरकारी गाड़ी, ड्राइवर और गनमैन मुहैया करवाए गए। इतना ही नहीं, एक ड्रग डील में विवाद हो गया, वह भी मजीठिया ने सुलझाया।
विज्ञापन


ड्रग डील के जरिए आने वाले हजारों करोड़ रुपये हवाला केजरिए देश और विदेश में भेजे गए। वह पैसा ड्रग, माइनिंग और शराब में लगाया गया। आप नेताओं ने कहा कि इन्हीं तीनों आरोपियों के बयान जब पंजाब पुलिस ने दर्ज किए तो मजीठिया का नाम नहीं आया। इस दौरान मजीठिया के विदेश दौरे भी काफी हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी वित्तमंत्री अरुण जेटली को रिपोर्ट करती है और पंजाब में शिअद की सरकार है।

इसलिए मजीठिया पर कार्रवाई नहीं हो रही, इन दस्तावेजों को भी छिपाने की कोशिश की गई। यहां तक कि ईडी की जांच भी ठंडी पड़ गई है। पंजाब में आप की सरकार बनने पर एक-एक चीज की जांच होगी, मजीठिया को जेल भेजा जाएगा। तब तक पार्टी यह दस्तावेज पंजाब में घर-घर तक पहुंचाएगी।

कैप्टन साफ करें स्टैंड :
संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच गठजोड़ है। पहले पांच साल कैप्टन ने रकम स्विस बैंक में भेजी और बादल चुप रहे। फिर शिअद के दस साल में नशों पर कैप्टन चुप रहे। जब ड्रग रैकेट की सीबीआई जांच का मुद्दा उठा तो कैप्टन ने विरोध किया। इसलिए कैप्टन को पंजाब के लोग के सामने अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को पीएम नरेंद्र मोदी बचा रहे हैं।

केजरीवाल ने भी किया ट्विट :
चंडीगढ़ में आप नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस के बाद राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले पर ट्विट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ड्रग रैकेट में मजीठिया की संलिप्तता को लेकर आशीष खेतान ने मजबूत सबूत पेश किए हैं। कांग्रेस और भाजपा सरकार ने मजीठिया का बचाव किया। फिर एक और ट्विट में उन्होंने कहा कि जैसे ही पंजाब में आप की सरकार बनेगी मजीठिया और उनके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें