फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग रैकेट: ईडी ने मंत्री मजीठिया से पूछे 50 सवाल

Sat, 27 Dec 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग रैकेट में फंसे राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय की जांच में शामिल हुए। ईडी के अधिकारियों ने साढ़े चार घंटे मजीठिया से पूछताछ की। इस दौरान उनसे 50 सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


बिक्रम सिंह मजीठिया के शुक्रवार को ईडी कार्यालय पहुंचने को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम कर रखे थे। कमिश्नरेट पुलिस का एक अधिकारी सिविल वर्दी में मजीठिया को ईडी कार्यालय तक ले गया। मजीठिया अपनी निजी फॉर्च्यूनर गाड़ी में 10.21 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया गया। वहीं प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को ईडी कार्यालय से काफी दूर बीएमसी चौक पर ही पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

लिखित में दिए बयान

ईडी की तरफ से पूछताछ करने के लिए नार्थ रीजन के स्पेशल डायरेक्टर करनैल सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर गिरीश बाली और सहायक डायरेक्टर निरंजन सिंह की टीम गठित की गई थी। मजीठिया ने लिखित में बयान दिए। इस दौरान तैयार प्रश्नावली से पचास सवाल पूछे गए।

मजीठिया से पहले पहुंचे विधायक
ईडी दफ्तर में बिक्रम सिंह मजीठिया के पहुंचने से करीब डेढ़ घंटे पहले शिरोमणि अकाली दल से कैंट विधायक परगट सिंह वहां पहुंचे। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद वह बिल्डिंग से बाहर निकले। मीडिया कर्मियों के पूछने पर उन्होंने बताया कि बिल्डिंग के मालिक चंदी उनके खास दोस्त हैं। वह चंदी से मिलने के लिए आए थे।

केंद्रीय एजेंसी को पूरा सहयोग दिया : मजीठिया

पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसी की ओर से उन्हें बहुत ही शॉर्ट नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने एजेंसी को पूर्ण सहयोग दिया है। ईडी के समक्ष पेश होने के बाद शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि वह जांच में शामिल होकर सच्चाई सामने लाना चाहते थे।

मजीठिया ने कहा कि गत 19 दिसंबर को समन मिलने के बाद उन्होंने पूरी सक्रियता दिखाई। वह तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में व्यस्त थे और बाद में तीन दिन की छुट्टी भी थी। वह तारीख बदलने के लिए भी कह सकते थे, लेकिन उन्होंने न केवल टेलीफोन पर ही समन लेने का निर्णय किया बल्कि पहले मौके ही वह खुद एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं। वह स्वयं इस मामले में हर प्रश्न का उत्तर देने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सवाल

-बिट्टू औलख से क्या संबंध है
-कनाडा निवासी सतप्रीत सत्ता, पिंदी और लाडी से जान-पहचान कैसे हुई
-अब तक कितनी बार विदेश गए
-पांच साल पहले कितनी संपत्ति थी
-अब कितनी संपत्ति है मजीठिया के पास
-हवाला की 70 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन संबंधी पूछताछ

दोबारा बुला सकती है एजेंसी
बिक्रम मजीठिया को ईडी दोबारा समन देकर बुला सकती है क्योंकि उनसे अभी काफी कुछ पूछा जाना बाकी है। इसके अलावा ईडी को मजीठिया के कई वित्तीय दस्तावेजों और संपत्ति ब्योरे की जरूरत है। शुक्रवार को भी मजीठिया ने ट्रांजेक्शन से संबंधित कुछ दस्तावेज जमा कराए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें