फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों को पता नहीं था कि मौत इंतजार कर रही है...

Sat, 21 Jun 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एपी चौक (सेक्टर-7/8) के पास शुक्रवार देर रात कार एक्सीडेंट में मारे गए मशहूर दवा व्यापारी विजय सिंगला के बेटे आदित्य सिंगला के दोस्तो को भी नहीं मालूम था कि मौत इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल अधिकतर दोस्त अपने घरों में बिना बताए देर रात निकले थे। पिता विजय सिंगला ने बताया कि रात को फैमिली किटी पार्टी में शामिल होकर परिवार सेक्टर-21 घर आया था। आदित्य पहले सो गया था, लेकिन बाद में दोस्तों का फोन आया, जिसके बाद वह घर से करीब साढ़े 12 निकल गया।

घर के सदस्य सो रहे थे। वहीं मंजीत पहली बार देर रात दोस्तों के साथ गया था। मंजीत की आईलेट्स की परीक्षा क्लीयर हो चुकी है। ऐसे में दो दोस्तों ने मंजीत से कहा कि उसकी आईलेट्स की भी तैयारी करवा देगा। इसलिए पहली बार मां ने मंजीत को जाने दिया। पीजीआई में दोस्तों ने परिजनों को बताया कि वह देर रात मनीमाजरा आईटी पार्क से लौट रहे थे।
विज्ञापन

मृतक के पिता मशहूर दवा व्यापारी

टायर फटने से तेज रफ्तार एकॉर्ड कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में सेक्टर-21 निवासी आदित्य सिंगला, मोहाली के बरिंद्र जीत सिंह, सेक्टर-34 निवासी सावनदीप, मोहाली फेज-10 निवासी रिषभ और सेक्टर-28 निवासी मंजीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को पीजीआई में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने आदित्य सिंगला को मृत घोषित कर दिया। आदित्य शहर के मशहूर दवा व्यापारी विजय सिंगला का बेटा है। विजय की सेक्टर-17 में सिंगला मेडिकोस के नाम से शॉप है। इसके अलावा उनका होलसेल का व्यापार भी है।

वह सरकारी अस्पतालों में भी सर्जरी के सामान और आंखों के लेंस की सप्लाई करते हैं। हादसे के समय आदित्य एकॉर्ड कार की पिछली सीट पर बीच में बैठा था। आदित्य के शव का अंतिम संस्कार सेक्टर-25 के श्मशान घाट में किया गया।

संतुलन बिगड़ा और पेड़ से टकरा गई कार

दोस्तों ने सेक्टर-26 पुलिस को बताया एपी चौक के पास कार का एक टायर फट गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। कार चालक की तरफ से मुड़कर फुटपाथ पर चढ़ते हुए पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार के अगले एयर बैग भी खुल गए थे। आदित्य कार की पिछली शीट पर बीच में बैठा था।

कार तेज रफ्तार होने के कारण आदित्य आगे के शीशे से जा टकराया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायलों में से बरिंद्र जीत की हालत गंभीर बनी हुई है। इस समय वह पीजीआई में भर्ती है। हादसे के समय कार के स्पीड मीटर की सुई 90 पर रुकी हुई थी।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार रिषभ की थी और वह ही चला रहा था। घायलों को देखने के लिए अस्पताल में पीसीएस अधिकारी एवं एसटीए के सचिव बलबीर ढोल भी पहुंचे। बलबीर ढोल घायल रिषभ के पड़ोसी है। परिजनों के कहने पर ही वह पीजीआई में पहुंचे। बलबीर ने घटनास्थल का भी जायजा लिया। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी शोक व्यक्त करने के लिए आदित्य के घर पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीट बेल्ट लगाई होती तो बच सकती थी जान

अगर कार में पिछली सीट पर बैठे आदित्य ने बेल्ट सीट लगाई होती तो शायद उसकी मौत न होती। मालूम हो कि ट्रैफिक नियमों के अनुसार पिछली सीट बेल्ट पहनना जरूरी नहीं है। इसी प्रकार हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की भी मौत सड़क हादसे में हुई थी।

उस समय भी पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति की बेल्ट लगाने की आवाज उठी थी। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई एकॉर्ड कार में पिछली सीट पर बैठे लोगों के लिए सीट बेल्ट की सुविधा थी।

मृतक आदित्य सिंगला (18) ने हाल ही में सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल से 12वीं पास की थी। आदित्य ने 87 प्रतिशत नंबर हासिल किए है। वह बीकॉम में दाखिला लेना चाहता था और सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।  रात को हादसे की जानकारी दोस्तों ने ही आदित्य के बड़े भाई को फोन पर दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य पीजीआई में पहुंचे।

आदित्य को कोल्ड काफी बनाना काफी पसंद था। पिता विजय सिंगला घर पर भावुक होते हुए कहते है कि वह उन्हें कोल्ड काफी बनाकर देता था। आदित्य अपने दादा का काफी लाडला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें