फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर ड्रोन: BSF जवानों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पाकिस्तान लौटे, कई घंटों चला सर्च ऑपरेशन

Thu, 15 Sep 2022 06:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में लगातार ड्रोन की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। अमृतसर में एक बार भी पाकिस्तान ड्रोन ने भारतीय सीमा पर दाखिल होने की कोशिश की। मगर मुस्तैद बीएसएफ जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद लौटने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि अजनाला की सीमा चौकी दरिया मंदसौर इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग कर खदेड़ दिया। भारत-पाक सीमा के रमदास क्षेत्र में बुधवार रात दो बार ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की लेकिन बीएसएफ के जवानों ने दोनों बार फायरिंग कर उन्हें खदेड़ दिया।

विज्ञापन


जवानों ने दोनों बार में कुल 10 राउंड फायर किया और एल्युमिनेशन फायर (रोशनी बम) दागे। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बीएसएफ अधिकारियों ने गुरुवार की सुबह घंटों पूरे इलाके की जांच की लेकिन उन्हें कोई कुछ संदिग्ध नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक रमदास सीमांत अजनाला में तैनात बीएसएफ की 73 बटालियन के जवान बुधवार की रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब 11:25 बजे पाकिस्तान से एक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसा। वह सीमा चौकी दरिया मंदसौर क्षेत्र तक पहुंच गया।

बीओपी शाहपुर से यह करीब 200 मीटर की दूरी पर था, जो शाहपुर एफडब्ल्यूडी के हिट नंबर 3 से करीब 200 मीटर ऊपर उड़ान भर रहा था। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन के भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के तुरंत बाद ही इस पर निशाना साध कर चार राउंड फायरिंग की और यह ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया। 
विज्ञापन


इसके कुछ ही मिनट बाद देर रात करीब 11:42 बजे फिर से ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसा। जवानों ने उस पर एल्युमिनेशन फायर दागने के साथ ही पाकिस्तानी ड्रोन को निशाना बना छह राउंड फायरिंग की। इसके बाद यह ड्रोन दोबारा पाकिस्तान लौट गया। बल के जवानों ने सुबह ही पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। यह अभियान शाम तक जारी रहा। हालांकि जवानों को इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें