बिना हेल्मेट लगाए मोटरसाइकिल चलाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से सेक्टर - 23 स्थित यूनिट में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट सिस्टम को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए पुणे के एक्सपर्ट्स यहां का दौरा कर चुके हैं।
आरएलए की ओर से रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से पहले सेक्टर - 23 स्थित चिल्ड्रेन पार्क में गाड़ी चलाने का टेस्ट लिया जाता है। इसके बाद लोगों को यह जानकारी नहीं हो पाती थी कि उन्हें गाड़ी चलाने में कितने नंबर मिले। लेकिन अब रेगुलर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए होने वाले टेस्ट के नंबर लोगों को तुरंत ही पता चलेंगे।
इसके लिए यहां पर स्क्रीन लगाई जाएगी। रेगुलर बेस पर डीएल के लिए ऑन लाइन अप्लाई भी किया जा सकेगा। आरएलए की ओर से इस एक्सपर्ट्स टीम के छह सदस्यीय दल को पुणे से यहां पर बुलाया गया था। रेगुलर डीएल के लिए ऑनलाइन अप्लाई के बाद लोगों को टेस्ट की डेट मोबाइल के माध्यम से मैसेज के माध्यम से दी जाएगी। इससे लोगों को बार- बार लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आरएलए की ओर से तैयारी की जा रही है।
यहां पर पुणे की ओर से एक्सपर्ट्स की टीम का दौरा किया गया है। आरएलए के डीएल सिस्टम को स्मार्ट बनाने के लिए जल्द ही प्रपोजल तैयार किया जाएगा। इसके बाद इसे स्मार्ट तरीके से बनाया जाएगा। इसे हम तीन महीने के अंदर बनाएंगे।
अमित तलवार, आरएलए