फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में इपाउंड किए ट्रक को दूसरी चाबी लगाकर ले भागा ड्राइवर, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
चडीगढ़। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में पुलिस द्वारा इपाउंड किए ट्रक को ड्राइवर दूसरी चाबी लगाकर भगा ले गया। हालांकि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को मोहाली के वेरका मिल्क प्लांट से बरामद कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना 5 जून की है।
विज्ञापन

पुलिस ने हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट के पास एक ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जब्त किया था। ट्रक को उसी शाम लगभग 7:20 बजे सेक्टर- 29 ट्रैफिक पुलिस लाइन में जमा कर उसकी चाबी इंपाउंड सेक्शन में सुरिक्षत रखी गई थी। 6 जून को सुबह करीब 11:00 बजे इंपाउंड सेक्शन प्रभारी एएसआई सत्यवीर सिंह ने देखा कि जब्त किया ट्रक पार्किंग स्थल से गायब है। प्रारंभिक जांच में संदेह जताया गया कि चालक के पास ट्रक की दूसरी चाबी हो सकती है जिससे वह वाहन को निकाल कर ले जा सकता है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी और ट्रैफिक विंग की इंपाउंड टीम द्वारा खोजबीन शुरू की गई। ट्रक पर लिखे नंबरों और चालान में दर्ज जानकारी के आधार पर ट्रक मालिक और चालक से संपर्क साधा गया। संपर्क करने पर जानकारी मिली कि ट्रक मोहाली के वेरका मिल्क प्लांट में माल उतारने गया है। इसके बाद एएसआई सत्यवीर सिंह और अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने वेरका मिल्क प्लांट में छापेमारी कर ट्रक और चालक को मौके से पकड़ लिया। ट्रक के साथ चालक के पास दूसरी चाबी भी बरामद हुई, जिससे उसने ट्रक को बिना अनुमति के इम्पाउंड स्थल से निकाल लिया था। पुलिस ने ट्रक व चालक को सेक्टर 29 ट्रैफिक लाइन में वापस लाकर चालक महावीर प्रसाद जाट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें