चंडीगढ़। लिटिल चैंप्स क्रिकेट लीग अंडर-13 में पार्थ की शानदार गेंदबाजी से टीडीएल टाइटंस की टीम ने चौहान क्रिकेट अकादमी को 108 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीडीएल टाइटंस की पूरी टीम 202 के स्कोर पर आउट हो गई। आर्कश ने 51 रन, अमन ने 47 रन और विराट ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में मीन ने 36 रन देकर 2 विकेट ओर तन्मय सिंगला ने 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
जवाब में चौहान क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम कुल 94 के स्कोर पर सिमट गई। केशव टीम के लिए सबसे अधिक 33 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मीन ने 13 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में पार्थ ने 18 रन देकर 4 विकेट लिए। गर्वित ने 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए पार्थ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।