फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलाम: ड्राइवर की बेटी बनी 12वीं की टॉपर

Tue, 12 May 2015 07:41 AM IST
रनजीत सिंह काका/अमर उजाला, खरड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में एक ड्राइवर की बेटी बनी पूरे मोहाली जिले में 12वीं की टॉपर। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ की साइंस ग्रुप की छात्रा जसप्रीत कौर ने 436 (96.89) अंक लेकर पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वह अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने टीचरों और घरवालों को दिया। वहीं, वह अपना भविष्य इंजीनियरिंग की लाइन में चमकाना चाहती हैं। जसप्रीत ने बताया कि उसके पिता इंद्रजीत सिंह पेशे से ड्राइवर हैं। जबकि, मां करमजीत कौर हाउसवाइफ हैं।
विज्ञापन


वहीं, उसका एक भाई और छोटी बहन है। जसप्रीत ने बताया कि उसकी सफलता का राज यही है कि उन्हें स्कूल में जो भी पढ़ाया जाता था। वह उसे काफी ध्यान से पढ़ती थी। इसके अलावा घर में देर रात तक पढ़ाई करती थी। कोई चीज समझ नहीं आती थी, तो सीधे क्लास टीचर से पूछ लेती थी। लेकिन उन्होंने कभी भी ट्यूशन नहीं ली। उन्होंने बताया कि वह खरड़ के पास गांव खानपुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उसकी मां और नानके परिवार का पूरा सहयोग रहा है। वह अब आईआईटी में कोचिंग लेना चाहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी करने नसीहत दी।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड की बेटी टॉप पर

गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली की छात्रा मनप्रीत कौर ने साइंस ग्रुप में  433 (96.22) अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत को देती है।

उन्होंने बताया कि उसके पिता लखबीर सिंह सिक्योरिटी गार्ड हैं। जबकि, मां गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में कोई ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। न ही कोई गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाला कोई है। यह परीक्षा उन्होंने अपनी मेहनत से पास की है। उन्होंने बताया कि वह घर पर देर रात तक पढ़ती थीं। जबकि सुबह भी जल्द ही उठ जाती थीं। मनप्रीत ने बताया इस सफलता से मम्मी-पापा को बहुत खुशी है। मनप्रीत ने बताया कि वह भविष्य में आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें