सेक्टर-39 पुलिस थाना प्रभारी के साथ शुक्रवार को सेक्टर-40 सी की मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने थाना प्रभारी को समस्याओं से अवगत करवाया।
व्यापारियों ने बताया कि यहां पर दो सरकारी स्कूल हैं और स्कूल की छुट्टी के समय कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता। उन्होंने बताया कि मार्केट में कई जगह सरेआम जुआ खेला जाता है।
एसोसिएशन की महिला अध्यक्ष रजनी तलवार ने बताया कि शाम के बाद बाजार की पार्किंग में कई युवा कारों में शराब पीते हैं, जिनको रोकने के लिए पुलिस कोई भी इंतजाम नहीं कर रही है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऑटो चालक सड़क पर कहीं भी अपना आटो रोक लेते हैं। इससे आवाजाही बाधित होती है।
थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।