बालीवुड अभिनेता सलमान खान और सैफ अली खान सबसे स्टाइलिश ड्रेस अप होते हैं, जबकि अदाकारा परिणिता चोपड़ा सबसे खराब। फिल्मी सितारों के ड्रेस अप सेंस और उनके लुक पर यह राय दी बालीवुड के मशहूर डिजाइनर और स्टाइलिस्ट एश्ले रिबेलो ने।
उन्होंने हाल ही में बिग बॉस-8 में अभिनेता सलमान खान को नया लुक दिया हैं। उन्होंने फिल्म ‘किक’ में सलमान के लिए डिजाइन किया।
वे शनिवार को आईनिफ्ड इंस्टीट्यूट सेक्टर-8 में ‘आर्ट ऑफ डिजाइनिंग’ प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को फैशन डिजाइनिंग के लेटेस्ट ट्रेंड और अपना अनुभव साझा करने पहुंचे। बिग बॉस सीजन-8 में उन्होंने सलमान खान को पायलट का लुक दिया है।
युवा डिजाइनर कर रहे हैं इंटरनेट सर्फिंग
एश्ले जय हो, दबंग-2, एक था टाइगर, बॉडीगार्ड, रेडी और बिग बॉस सीजन-7 सहित कई हिट फिल्मों में डिजाइनिंग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा डिजाइनर मेहनत करने की बताए सिर्फ इंटरनेट सर्फिंग से काम चलाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि नीता लूला और कई बडे़ फैशन डिजाइनर ने इस लाइन में कड़ा संघर्ष किया है।
मलाइका ने मिलवाया था सलमान से
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान और उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने उन्हें सलमान खान से मिलवाया। ‘हैलो’ फिल्म में उन्होंने सलमान के लिए पहली बार डिजाइनिंग की। वे मैसूर के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं।
अपनी मां, बहन और दोस्तों के पार्टी के लिए वे कपड़ों का चयन करते थे। रात भर तैयार की सलमान की शेरवानी। एक किस्सा बताते हुए एश्ले ने बताया कि सलमान खान की शेरवानी की एक साइट की कढ़ाई करना वे भूल गए, जिसे शूट से पहले उन्होंने रात भर इसे तैयार किया।