फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 लाख के टू बीएचके का ड्रॉ सोमवार को, न निकले तो शहर में ऑप्शन और भी

Sun, 24 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-51ए की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के तहत 69 लाख के टू बीएचके फ्लैट्स के ड्रॉ सोमवार को बोर्ड कार्यालय में निकाले जाएंगे। अगर किसी के नाम फ्लैट न निकले तो निराश न हों। शहर में और भी कई ऑप्शन इससे कम रेट में मौजूद हैं।
विज्ञापन


सीएचबी के अनुसार स्कीम के तहत 150 में से 45 फ्लैट रिजर्व कैटेगरी के थे, जिनके लिए 22 आवेदन ही आए थे। ऐसे में उनको फ्लैट मिलना तय है। बाकी 23 रिजर्व कैटेगरी के फ्लैट भी जनरल कैटेगरी में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। ऐसे में अब 114 फ्लैट्स का ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके लिए 179 आवेदक हैं।

सफल आवेदकों के नाम बेवसाइट पर अपलोड
सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि सभी योग्य आवेदकों के नाम वेबसाइट और कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अपलोड किए गए हैं। इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कवर एरिया कुल 1073 वर्ग फुट होगा। इसमें पार्किंग और बालकनी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल हैं। सभी कमरों के साथ टॉयलेट अटैच हैं। सभी के लिए पार्किंग के अलावा फ्लोर में लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सीएचबी को कम करना चाहिए था रेट, 69 लाख में ये ऑप्शन भी बेहतर

सीएचबी - फोटो : DEMO Pics
69 लाख में ये ऑप्शन भी बेहतर
-69 लाख रुपये की राशि से अगर कोई चाहे तो शहर में साढ़े 7 और 8 मरले (200 मरले) की कोठी की पहली और दूसरी मंजिल की फ्लोर ले सकता है, जिसमें तीन बेडरूम और एक ड्राइंग रुम बन सकता है,  जबकि मोहाली में 8 मरले की दोनों ऊपर की फ्लोर इतने ही रेट पर मिल सकती है।
-सेक्टर-42 के एचआईजी फ्लैट कोई भी 70 लाख रुपये तक खरीद सकता है।
-69 लाख में 5 मरले की कोठी की पहली और दूसरी दोनों मंजिल मिल सकती है।
-सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट में टू बीएचके फ्लैट इस समय मार्केट से इसी रेट में खरीदा जा सकता है। इस प्रोजेक्ट को पिछले साल ही लोगों को सौंपा गया है। फ्लैट का एरिया एक हजार स्क्वेयर फुट का है।
- सेक्टर-45 ए, बी और डी में टू बीएचके फ्लैट भी इतनी कीमत के आसपास खरीदा जा सकता है।
-धनास के सेक्टर-14 वेस्ट में 5 मरले का प्लॉट भी इसी कीमत में मिल सकता है।

सीएचबी को कम करना चाहिए था रेट
प्रॉपर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज पाल का कहना है कि सेक्टर-51 ए की हाउसिंग स्कीम के जो ड्रा सोमवार को सीएचबी निकाल रहा है। उनकी कीमत बाजार के अनुसार ही है, लेकिन सीएचबी को इसकी कीमत कम करनी चाहिए थी। उनका कहना है कि इस समय 69 लाख रुपये में शहर में कई बेहतर ऑप्शन हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों ने सेक्टर-51 की हाउसिंग स्कीम में आवेदन किया है असल में वह असली खरीददार नहीं हैं। इस स्कीम से प्रॉपर्टी डीलर्स का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें