संवाद थिएटर ग्रुप की ओर से मंगलवार को सेक्टर-17 प्लाजा में ‘हमें आरक्षण नहीं चाहिए’ नाटक का मंचन किया गया। इसका निर्देशन थिएटर ग्रुप के डायरेक्टर मुकेश शर्मा ने किया।
नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को आरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसमें दस कलाकारों ने मंचन किया। नाटक में कलाकारों ने दर्शाया कि आज के समय में जरूरतमंद लोगों को आरक्षण नहीं मिलता है। देश की आजादी के बाद जो संविधान बनाए गए थे, उसमें संशोधन की जरूरत है। यदि संशोधन हो जाए तो उसके बाद ही लोगों को आरक्षण का सही लाभ मिल सकता है। अगर यह परिवर्तन नहीं होगा तो गरीब आदमी और गर्त में चला जाएगा।
नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि आज जाति के बजाय लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। अगर यह जातिगत आरक्षण खत्म नहीं होगा तो जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। कलाकारों ने इस नाटक और ज्वलंत मुद्दे को जीवंत तरीके से पेश किया। 30 मिनट के इस नाटक में थिएटर ग्रुप की ओर से यशपाल कुमार, जसप्रीत सिंह, हीरा सिंह, वरुण शर्मा, कर्ण शर्मा, रविंदर सिंह, इस्माइल और मैक्स ने शानदार प्रस्तुति दी।