फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डॉ. सुधा यादव ने अर्पित किए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य और पूर्व सांसद एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सुधा यादव ने भाजपा कार्यकर्ता अवी भसीन के निवास पर पहुंची और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं परिवारजनों से संवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा भी मौजूद रहे। डॉ. सुधा यादव और जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुधा यादव ने शक्ति देवशाली से संगठन की कार्यप्रणाली एवं कार्यपद्धति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा, चंडीगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा से भी भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा महिला मोर्चा की कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रविंद्र मलिक, सूचा सिंह, मोहन वर्मा और रजनीकांत मुखर्जी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें