फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक पद्धति में देशभक्ति गानों पर डॉ. शोभा कौसर करेंगी नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में 25 मई की शाम को रंग दे बसंती चोला थीम पर देश भक्ति कार्यक्रम होगा। कथक गुरु और प्राचीन कला केंद्र की रजिस्ट्रार डॉ. शोभा कौसर 78 वर्षीय कथक पद्धति में देशभक्ति के गीतों पर नृत्य करेंगी।
विज्ञापन

केसरिया साड़ी में डॉ. शोभा कौसर झांसी की रानी की पर अलग अलग भावों की प्रस्तुति देंगी। यह आयोजन मुमुद दीवान फाउंडेशन ऑफ क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से रंग दे बसंती चोला कार्यक्रम के तहत होगा। कौसर ने बताया कि देश की वीरांगनाओं को समर्पित यह कार्यक्रम है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में भाग लिया। वह पांच वर्ष की उम्र से ही नृत्य कर रही हैं। हर रोज एक घंटा अभ्यास करती हैं। सुबह सेमिनार का आयोजन होगा जबकि शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बनारस घराना की गायिका कुमुद दीवान ठुमरी शैली में देशभक्ति के गीत पेश करेंगी।
गणेश वंदना में ये होंगे शामिल
रंग दे बसंती चोला कार्यक्रम के तहत शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति होगी। इनमें अमन, पद्मिनी कश्यप, पद्माकर कश्यप, श्वेता, सृष्टि, उन्नति, जोगिंदर सिंह और रंजू प्रसाद शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें