फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सेरेन रेड्डी बने पीजीआई एआरडी के प्रेसिडेंट

Sun, 10 Apr 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डॉ. सेरेन रेड्डी बने पीजीआई एआरडी के प्रेसिडेंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 पीजीआई एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एआरडी) के चुनाव में डॉ. सेरेन कुमार रेड्डी के पैनल ने बाजी मार ली है। उन्होंने डॉ. आदित्य चौधरी के पैनल को करारी शिकस्त दे दी।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रेसिडेंट पद के लिए चुनाव में डॉ. त्रिवेणी भी मैदान में थीं, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव के लिए शनिवार शाम चार बजे से लेकर रात साढ़े दस बजे तक वोट डाले गए थे।

परिणाम शनिवार को घोषित होना था। लेकिन शुक्रवार देर रात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव के दौरान एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सेरेन कुमार रेड्डी को 640 वोट मिले।
विज्ञापन


जबकि प्रतिद्वंद्वी आदित्य चौधरी को 354 वोट मिले। डॉ. त्रिवेणी को मात्र 178 वोटों से संतोष करना पड़ा। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर डॉ. अमित शर्मा ने जीत हासिल की। उन्हें 743 वोट मिले, जबकि डॉ. रियोबेन को 424 वोट मिले।

जनरल सेक्रेटरी के पद पर डॉ. सारावानन को 727 वोट मिले। वहीं डा. कामरान को 440 वोट मिले। ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद डॉ. योगेंद्र कुमार मलिक को 690 वोट, जबकि प्रतिद्वंद्वी डॉ. राजीव को 476 वोट मिले।

ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. अमनजोत कौर को 709 वोट मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी डॉ. बराड़ को 458 वोट मिले। चुनाव जीतने के बाद डॉ. सेरन रेड्डी ने कहा कि उनकी पहली बीमार पड़ने वाले डॉक्टरों के लिए बेहतर व्यवस्था करना है।

उनके लिए अलग से रूम और स्टाफ की व्यवस्था करना। उन्होंने बताया कि अगर किसी रेजिडेंट डॉक्टर को प्राइवेट रूम लेना हो तो उसे रूम तक नहीं मिलता। काफी परेशानी का सामना करना पड़ता। इसके अलावा प्यूरीफाइड पानी, साफ रूम और हाइजेनिक फूड का इंतजाम कराना भी उनके मुख्य एजेंडे में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें