फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह संग दिखे डीपी यादव, कांग्रेस ने किया कटाक्ष

Thu, 02 Oct 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की राजनीति में भाजपा के मंच पर बाहुबली डीपी यादव की मौजूदगी ने कांग्रेस को भाजपा पर हमला करने का मौका दे दिया है। कांग्रेस महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि जो व्यक्ति गंभीर आरोपों से घिरा हो ऐसे लोगों के साथ मंच साझा कर भाजपा की मानसिकता सामने आ गई है।
विज्ञापन


घोषणा पत्र जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में शकील अहमद ने कहा कि लोगों को मोदी का चेहरा दिखा कर भाजपा सत्ता में तो आ गई, लेकिन अब लोग भाजपा से निराश हैं। उन्होंने कहा कि डीपी यादव को भाजपा निष्कासित कर चुकी है, लेकिन उनका सहारा लेना भाजपा की मजबूरी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणियों पर भी शकील अहमद ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शालीनता अमित शाह के स्वभाव में नहीं है। उन्होंने कहा कि शाह की टिप्पणी से भाजपा की भाषा उजागर हो गई है। फिलहाल हमारा ध्यान विधानसभा चुनाव पर है।
विज्ञापन


हरियाणा में हम लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी उपलब्धियां ठीक ढंग से पेश कर पाए थे। इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के चुनाव प्रचार पर शकील अहमद ने कहा कि उन्होंने खुद को अस्वस्थ बता कर जमानत ली है। लिहाजा वे प्रदेश की जनता के साथ अदालत को भी धोखे में रख रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें