फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में लिंगानुपात के आंकड़ों पर संदेह, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Thu, 18 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा में लिंगानुपात के आंकड़ों में फर्जीवाड़े की आशंका को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जांच के आदेश दे दिए हैं। यह आदेश उन्होंने विभाग के प्रमुख सचिव अमित झा को दिए हैं। विज के मुताबिक उनके पास लंबे समय से इस तरह की शिकायतें आ रही थीं।
विज्ञापन


विज के मुताबिक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ झूठी वाहवाही का माध्यम नहीं बन सकता। लिहाजा, इस मामले में जांच होनी जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में हरियाणा की पीठ भी थपथपाई है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर हरियाणा की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।

हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से यह अभियान शुरू किया था, जिसमें फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी पहुंची थीं। देश भर में इस अभियान को लेकर हरियाणा की मिसाल दी जा रही थी। भाजपा सरकार बनने के पहले हरियाणा में लिंगानुपात की स्थिति ठीक नहीं थी। प्रदेश में 1000 लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या करीब 850 के आसपास थी। सरकार ने दावा किया कि पिछले ढाई साल में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ और मार्च 2017 तक आंकड़ा 935 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन में ही गड़बड़ी की शिकायतें

- फोटो : ANI
रजिस्ट्रेशन में ही गड़बड़ी की शिकायतें
स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंची शिकायतों में कहा गया है कि लड़की और लड़के के पैदा होने के बाद रजिस्ट्रेशन को लेकर गड़बड़ी की जा रही है। अब यह जांच का विषय है कि डिजिटल हो रहे हरियाणा में यह गड़बड़ी करना कितना संभव है, क्योंकि राज्य में सारा डाटा आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है।

मेरे पास आंकड़ों की हेराफेरी को लेकर शिकायतें पहुंची थीं। मीडिया में भी यह मामले उजागर हुए हैं। इसी आधार पर जांच के आदेश दिए हैं।
-अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें