फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब कबाड़ में नहीं बेचें पुराने मोबाइल-लैपटॉप, घर से उठेगा ई-कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीसीसी और रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 ने शुरू किया ‘प्रोजेक्ट पुनर्जन्म’, अधिकृत एजेंसी तक पहुंचाया जाएगा इलेक्ट्रॉनिक सामान
विज्ञापन

शहर में सालाना करीब 4100 टन ई-कचरा निकलने का अनुमान, संग्रह के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
चंडीगढ़। घर में खराब पड़े मोबाइल, पुराने लैपटॉप, बंद टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को अब कबाड़ में बेचने के बजाय अधिकृत पुनर्चक्रण व्यवस्था तक पहुंचाना आसान होगा। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति (सीपीसीसी) ने रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट पुनर्जन्म’ शुरू किया है। इसके तहत शहर में विशेष वाहन के जरिए ई-कचरा एकत्र कर अधिकृत एजेंसी तक पहुंचाया जाएगा। 14 अक्तूबर को सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण भवन में अंतरराष्ट्रीय ई-कचरा दिवस पर इस पहल की शुरुआत हुई। मैसर्स शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड के विशेष संग्रह वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
शहर में हर साल निकलता है हजारों टन ई-कचरा
चंडीगढ़ में घरों, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी विभागों से मोबाइल, कंप्यूटर, प्रिंटर, टीवी, चार्जर और तार सहित बड़ी मात्रा में ई-कचरा निकलता है। शहर में सालाना लगभग 68 मीट्रिक टन ई-कचरा औपचारिक रूप से एकत्र किया जाता है। वहीं, पीजीआई के एक अध्ययन के मुताबिक, शहर के घरों से ही हर साल करीब 4100 टन ई-कचरा निकलता है। इसका बड़ा हिस्सा अनौपचारिक क्षेत्र में जाता है।
विज्ञापन

गलत निपटान से पर्यावरण को खतरा
सीपीसीसी के सदस्य सचिव सौरभ कुमार ने कहा कि असंगठित कबाड़ कारोबार में ई-कचरे का अनुचित निपटान पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद हानिकारक पदार्थ मिट्टी, पानी और हवा को प्रदूषित कर सकते हैं। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने भी नागरिकों से जिम्मेदार पुनर्चक्रण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें संपर्क
ई-कचरा संग्रह के लिए शहरवासी 98829 71255 या 82880 79366 पर कॉल या संदेश भेज सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि ई-कचरे को सामान्य कचरे में न मिलाएं और न ही अनधिकृत तरीके से नष्ट करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें