डॉली बिंद्रा और राधे मां के बीच विवाद
- फोटो : फाइल फोटो
राधे मां के खिलाफ शिकायत देने वाली एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा को चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने मुंबई पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में पुलिस ने शिकायत को निराधार बताया है।
शुक्रवार को डॉली बिंद्रा पुलिस हेडक्वार्टर में अपनी 11 माह पहले राधे मां के खिलाफ दी शिकायत का स्टेटस जानने पहुंचीं थीं। डॉली को बताया गया कि उनके आरोप निराधार और गलत हैं। डॉली का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए जल्द ही वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी।