फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग शो में अव्वल रहा कुलबीर सिंह का कुत्ता

Mon, 16 Dec 2013 06:56 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में चंडीगढ़ कैनल क्लब की ओर से करवाए गए 56वें डॉग शो में भारी भरकम और विशालकाय सेंट बर्नार्ड ने बाजी मारी। कुलबीर सिंह के इस सेंट बर्नार्ड को पहला पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


इसके अलावा उत्कर्ष के बोरजोई को दूसरा, बिक्रम भिंडर के जर्मन शेफर्ड को तीसरा, राजेश के ग्रेट डेन को चौथा, राहुल त्यागी के रॉटविलर को पांचवा, मोहिंदर केलेब्रेडॉर को छठा, सन्नी सेखों के गोल्डन रॉटरिवर को सातवां और मंदीप सिंह के पग को आठवां पुरस्कार मिला। इस शो में मुकुल वैद जज रहे।

यह भी देखें: पनीर-मलाई खाने का शौकीन ढाई लाख का 'गब्बर'

जर्मन शेफर्ड का दबदबा
अगली 57वीं प्रतियोगिता में बिक्रम भिंडर के ही जर्मन शेफर्ड ने पहले स्थान पर बाजी मारी। इसके अलावा राहुल त्यागी के रॉटविलर को दूसरा, उत्कर्ष के बोरजोई को तीसरा, मोहिंदर के लेब्रेडॉर को चौथा, राजेश कटयाल के ग्रेट डेन को पांचवां, बिरिंदर कलेका के तिब्बितयन मैस्टिफ को छठा, भूपिंदर सिंह के अकिता को सातवां और मंदीप वालिया के पमेरियन को आठवां स्थान हासिल हुआ। इस शो में रिटा कडिके बतौर जज उपस्थित थीं।
विज्ञापन


यह भी देखें: डॉग शो से संबंधित फोटो देखने के लिए क्लिक करें।

40 नस्लों के 374 कुत्तों ने लिया हिस्सा
डॉग शो में लोगों का कुत्तों के लिए क्रेज देखते ही बन रहा था। यहां दुनिया की सबसी छोटी नस्ल कहे जाने वाले चिहुवाहुआ से लेकर ग्रेट डेन, सेंट बर्नार्ड जैसे विशाल नस्ल के कुत्ते भी नजर आ रहे थे।

शो में करीब 40 नस्लों के 374 कुत्तों ने हिस्सा लिया। यहां बेल्जियन शेफर्ड, जर्मन शेफर्ड, शेट्लैंड शीपडॉग, पग, अमेरिकन पिटबुल, डाबरमैन, बुलडॉग, फ्रैंच बुलडॉग आदि नस्लों के कुत्ते भी थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें