फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा में 25 जुलाई से डॉक्टरों की हड़ताल, एसीएस से बैठक न होने पर एसोसिएशन का फैसला

Thu, 18 Jul 2024 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने एलान किया कि अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। 24 जुलाई तक अगर सरकार मांगों को लेकर लिखित में आदेश जारी नहीं करती है तो वे 25 जुलाई से आपात सेवाओं के साथ तमाम स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर देंगे।
विज्ञापन
Medical, Doctor - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) को लेकर फंसे पेच पर सरकारी डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की बैठक नहीं हो पाई। करीब एक घंटे तक डॉक्टर बैठक के लिए सचिवालय में इंतजार करते रहे, लेकिन बैठक नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


इससे नाराज हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने एलान किया कि अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। 24 जुलाई तक अगर सरकार मांगों को लेकर लिखित में आदेश जारी नहीं करती है तो वे 25 जुलाई से आपात सेवाओं के साथ तमाम स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर देंगे।

शाम को राज्य प्रधान की ओर से राज्य कार्यकारिणी समेत तमाम जिलाध्यक्षों के साथ आपात बैठक की गई है। वर्चुअल बैठक में सभी को अब तक की सरकार के साथ हुई बैठक की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि अधिकतर बातों पर सहमति बन गई है, लेकिन सरकार इसके लिए लिखित में कोई पत्र नहीं दे रही है। जबकि छह माह पहले भी इस प्रकार की सहमति बनी थी, लेकिन मामले लंबित पड़े हैं। एसीपी को लेकर बुधवार शाम को 3.30 बजे बैठक तय हुई थी, लेकिन 4.30 बजे तक बैठक नहीं हुई। इसके बाद डॉक्टर वापस लौट आए। डॉ. राजेश ख्यालिया का कहना है कि मजबूरीवश अब उनको 25 जुलाई से हड़ताल करनी पड़ेगी। सभी जिलाध्यक्षों को हड़ताल के लिए तैयार रहने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें