फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: मांगों को लेकर हड़ताल पर गए डॉक्टर, पंचकूला में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी रही बंद, ऑपरेशन टले

Thu, 25 Jul 2024 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

पंचकूला मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी मांग काफी समय से लंबित है। इस लेकर अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। अस्पताल की सभी ओपीडी बंद हैं।
विज्ञापन
पंचकूला सिविल अस्पताल में खाली पड़ी इमरजेंसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एजसीएमएस) के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी और ओपीडी के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इस दौरान इमरजेंसी पूरे दिन बंद रही।

विज्ञापन


पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओपीडी, कालका सब डिवीजनल सीएचसी सेंटर, पिंजौर का पॉलीक्लीनिक, पीएचसी सहित जिले के 51 डिस्पेंसरियों के डॉक्टरों की हड़ताल रही। मरीज भटकते रहे। इमरजेंसी में इलाज नहीं मिलने के कारण मरीजों ने चंडीगढ़ और प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया। वहीं एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ। 

हड़ताल से निपटने के लिए सिविल अस्पताल में कंसल्टेंट डॉक्टर, एनएचएम और डीएनबी के डॉक्टर की ड्यूटी वार्ड में लगाई गई। सरकार की ओर से मांगें नहीं मानने पर 25 जुलाई से सरकारी अस्पताल में आपातकालीन, पोस्टमार्टम समेत सभी सेवाएं बंद रहीं। अस्पताल में इलाज कराने आए सेक्टर 20 की रहने वाली गुलदावरी देवी, जानकी देवी को डॉक्टरों ने नहीं देखा। वहीं रत्तेवाली के रहने वाले प्रिंस को सांप ने काट लिया था, जिस कारण उन्हें प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन


पंचकूला मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी मांग काफी समय से लंबित है। इस लेकर अब प्रदर्शन करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने भूख हड़ताल भी की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सभी आलाधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।

ये हैं पांच प्रमुख मांगें

पीजी करने के लिए डॉक्टरों को एक करोड़ का बॉन्ड 50 लाख से कम किया जाए
एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं की जाए
डॉक्टरों को एसीपी और भत्ते केंद्र सरकार के बराबर मिले
विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग से कैडर बनाया जाए

सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद भी यह फाइल अफसरों की टेबल पर घूम रही

डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में अलग से कैडर बनाने की घोषणा की थी। सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद भी यह फाइल अफसरों की टेबल पर घूम रही है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने कहा कि हमारी मांग नहीं मानी गई है। इस कारण अनिश्चितकानीन धरने पर जा रहे हैं। 

इन ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर

पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में एमडी मेडिसिन, यूरोलॉजी विभाग, स्किन, अर्थोपेडिक्स, मनोरोग विभाग चेस्ट एंड टीबी, गायनी, सर्जरी, कैंसर ओपीडी में डॉक्टर नहीं बैठे। इस दौरान लोगों को इलाज के दौरान जांच में भी समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान डॉक्टरों की ओर से हड़ताल की जानकारी पहले भी दी जा चुकी है। यह हड़ताल कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी, रायपुररानी सहित सभी जगह रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें