फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हंगामा: छेड़खानी का आरोपी गिरफ्त से बाहर, जीएमसीएच 32 में नाराज डॉक्टरों का प्रदर्शन

Mon, 05 Jul 2021 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जीएमसीएच-32 में कोरोना काल में ओटी टेक्निशियन ने पहले महिला डॉक्टर से कहा कि वह मास्क पहनकर रखती हैं, चेहरा नहीं दिखता, इसलिए मास्क हटाए। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने मास्क हटाया तो टेक्निशियन ने उसे पकड़ लिया और शोषण किया।
 
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 में प्रदर्शन करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में सेक्टर 32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई छेड़खानी में अब तक आरोपी के गिरफ्तार न होने से नाराज डॉक्टरों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे काफी संख्या में डॉक्टर डी ब्लॉक डायरेक्टर ऑफिस के नीचे इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि आरोपी अब तक फरार है। अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जबकि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर गर्ग का कहना है कि आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।


जीएमसीएच-32 में महिला डॉक्टर के साथ ओटी टेक्निशियन की ओर से छेड़छाड़ की गई थी। मेडिकल कॉलेज ने डॉक्टर प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की है। वहीं दूसरी ओर टेक्निशियन को निलंबित कर दिया है। कोरोना काल के दौरान यह घटना हुई थी। डॉक्टर ने टेक्निशियन पर आरोप लगाया था कि उसका शोषण करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। साथ ही यह मामला सेक्टर-34 थाने में दर्ज कराया गया था। इस पर पुलिस भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद से मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी जागा है। जीएमसीएच-32 में छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे ऐसी जगह लगेंगे, जहां मरीजों को नहीं देखा जाता है। मतलब कैमरे कॉरिडोर या अन्य खाली जगहों पर लगाए जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर गर्ग का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 

क्टर से मास्क उतरवाने के बाद की थी छेड़खानी
कोरोना काल में ओटी टेक्निशियन ने पहले महिला डॉक्टर से कहा कि वह मास्क पहनकर रखती हैं, चेहरा नहीं दिखता, इसलिए मास्क हटाएं। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने मास्क हटाया तो टेक्निशियन ने उसे पकड़ लिया और शोषण किया। यह प्रकरण उन्होंने अन्य लोगों और फिर मेडिकल प्रशासन को बताया। इसके बाद जांच समिति का गठन किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें