फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor's Protest in PGI: कोलकाता की घटना के विरोध में पीजीआई के डॉक्टरों ने निकाला पैदल मार्च

Thu, 15 Aug 2024 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुछ अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक हिस्से में तोड़फोड़ की थी। करीब चालीस लोग प्रदर्शनकारी के रूप में अस्पताल परिसर में घुसे। उन्होंने संपत्ति में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।
विज्ञापन
पीजीआई डॉक्टरों ने निकाला पैदल मार्च - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में बुधवार देर रात लगभग 1000 बाहरियों ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर हमला कर दिया था और अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद से रेजिडेंट डॉक्टर और आक्रोशित हो गए हैं। वहीं चंडीगढ़ में पीजीआई में सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स ने पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन जताया।
विज्ञापन


रेजिडेंट डॉक्टरों ने पैदल मार्च में जमकर नारेबाजी की। पुलिस द्वारा रोके जाने पर भी डॉक्टरों ने प्रदर्शन जारी रखा। उनका कहना है कि रात की घटना ने स्थिति और खराब कर दी है। न्याय के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन अपराधी जांच की प्रक्रिया बाधित कर रहे हैं। जिससे आक्रोश और बढ़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें