फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुतली का डांस देखना है तो करें बस थोड़ा और इंतजार

Fri, 03 Jan 2014 09:08 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार आपको चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में राजस्थानी कठपुतली का डांस दिखाई देगा।
विज्ञापन


इशारा पपेट थिएटर ट्रस्ट नई दिल्ली और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले इंटरनेशनल पपेट शो के दौरान आपको यह आनंद मिल सकेगा।

यह आयोजन फरवरी के अंतिम और मार्च के पहले सप्ताह में होगा। इशारा पेपट थिएटर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस इंटरनेशनल पपेट थिएटर शो में तीन अन्य देशों के भी कलाकार आएंगे। पिछली बार यह आयोजन तीन दिन का हुआ था, जबकि इस बार यह आयोजन चार दिन का होगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ टैगोर थिएटर के निदेशक कुलदीप शर्मा ने कहा कि पिछली बार इंटरनेशनल पपेट शो को काफी पसंद किया गया था। इसलिए इस बार इंटरनेशनल पपेट शो में नए रंग भरे गए हैं।
विज्ञापन


यह शो शनिवार को और रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस शो में तीन अन्य देशों की कला दिखेगी और राजस्थान से भी कलाकार आएंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थानी ट्रेडीशन कुछ अलग हटकर होता है। उनकी कठपुतली की बात अलग है। राजस्थान से भी वह कठपुतली होगी जो सबसे पुरानी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें