फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह के समय करें पढ़ाई.. उठने के बाद दिमाग रहता है तरोताजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा में मात्र डेढ़ हफ्ता बचा है। ऐसे में परीक्षा के अंतिम समय में विद्यार्थी तनाव में आ जाते हैं। शिक्षा विभाग के कांउसलर सुनीता कपूर ने परीक्षा के दिनों में तनावमुक्त रहने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी पढ़ाई के लिए सुबह के समय का चयन करें, क्योंकि जब हम उठते हैं, उस समय हमारा दिमाग पूरी तरह से तरोताजा होता है और शरीर भी तनावमुक्त होता है। साथ ही सुबह के समय शांति का माहौल होने के कारण पढ़ाई के समय ध्यान भंग भी नहीं होता है।
विज्ञापन

अच्छी तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स
1. तैयारी शुरू करने से पहले अच्छी समय सारिणी आपकी तैयारी को आसान बनाएगी। सभी विषयों को पर्याप्त समय दें।
2. सभी विषयों की अच्छी से तैयारी करें और हर विषय को रोजाना पढे़ं। जो विषय कठिन लगता है उसे समय सारिणी में अधिक समय दें और सरल विषय के दोहराव के लिए भी समय निकालें।
3. अपने शौक को मत छोड़ो, क्योंकि आपके शौक तनाव और चिंता को कम करने का काम करते हैं। इसलिए अगर पेंटिंग या खेलने जैसे शौक रखते हैं तो उसके लिए थोड़ा समय निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. परीक्षा के समय अपने स्वास्थ्य से समझौता नहीं करें। उचित नींद और स्वस्थ भोजन लें ताकि आप ऊर्जावान बने रहें।
5. सोने से पहले जो पढ़ाई की है उसे दिमाग में दोहराव करें, इससे तैयारी का पता लगने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
6. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें। इससे आपको तय समय में पूरा पेपर हल करने का अभ्यास होगा।
7 . खुद को खुश रखने के लिए नियमित ब्रेक लें। माता-पिता और दोस्तों के साथ बातचीत समय बिताएं।
8. परीक्षा के डर को दूर करें और खुद को तनावमुक्त रखें। अभी पर्याप्त समय है। विद्याथी आसानी से परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी कर सकते हैं।
9. पढ़ाई के समय कोई भी परेशानी आने पर शिक्षकों की मदद लें।
10. विद्यार्थी हल्का और तरल खाना खाएं, जिससे आलस नहीं हो और पढ़ाई के दौरान नींद नहीं आए। खाने में हरी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें।
11. परीक्षा ऑफलाइन होगी। ऐसे में किसी भी राहत की उम्मीद नहीं करें। परीक्षा की तैयारी ठीक वैसे ही करें जैसे पहले करते थे।
12. अभिभावक विद्यार्थियों पर पढ़ाई का अतिरिक्त बोझ देने के बजाय उनकी परेशानी सुने और उन्हें समय सारिणी के अनुसार पढ़ने के लिए प्रेरित करें।
13. विद्यार्थी सुबह के समय हल्का व्यायाम और ध्यान करें या शाम के समय खेल गतिविधियों में हिस्सा लें, इससे तनाव नहीं होगा और स्फूर्ति आएगी।
14. दो से तीन घंटे की पढ़ाई के बाद करीब आधे घंटे का ब्रेक जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें