फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरकानूनी प्रस्ताव पास न करें, किसी को दिक्कत है तो पुलिस के पास जाए: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राम सभा में प्रवासियों को निकालने संबंधी प्रस्ताव पर डीसी हुए सख्त
विज्ञापन

-भाईचारे का माहौल बनाकर रहे लोग, वेरिफिकेशन के लिए पुलिस के पास जाए
-
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। गांव कटाणी कलां की पंचायत की ओर से ग्राम सभा बुला कर प्रस्ताव पास किया गया कि 15 अक्तूबर तक प्रवासियों को यहां से निकाला जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अपनी दुकानें और घर प्रवासियों को किराए पर न दे। ग्राम सभा द्वारा सात प्रस्ताव की एक कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिस कारण प्रशासन को भी हाथ पैर की पड़ गई। कई प्रवासियों ने गांव ही छोड़ दिया। जिसके बाद प्रशासन भी पूरी तरह से सख्त हो गया है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है। उनका कहना है कि ग्राम सभा में गैरकानूनी प्रस्ताव पास न किए जाए। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो वह पुलिस के पास जाए।
विज्ञापन

गांव कटाणी कलां में पंचायत द्वारा ग्राम सभा का एक बार नहीं बल्कि तीन बार आयोजन किया गया। जिसमें सात प्रस्ताव रखे गए और उसमें मुख्य प्रस्ताव प्रवासियों को गांव से बाहर करना था। प्रस्ताव में रखा गया कि जिन प्रवासियों ने यहां मकान खरीद लिए है या फिर पंजाबियों ने बाहर से आकर मकान खरीदे है वह रह सकते है बाकियों को 15 अक्तूबर तक गांव छोड़ना पड़ेगा। इसके साथ साथ यह भी ऐलान कर दिया कि गांव के लोग प्रवासियों को न तो घर किराए पर दे और न ही दुकान। अगर किसी ने दिया तो उसका बायकॉट किया जाएगा। जिस कारण प्रवासी कई मकान छोड़ कर चले गए। जब पुलिस के पास उक्त प्रस्ताव की सोशल मीडिया के जरिए जानकारी पहुंची तो पुलिस ने प्रशासन को बताया। जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा कि इस तरह के गैरकानूनी प्रस्तावों को बिल्कुल भी ग्राम सभाओं या पंचायतों में पास ना किया जाए। ये प्रस्ताव गैरकानूनी है। यदि कोई कानून को हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाईचारे का माहौल हमें बनाकर रखना चाहिए। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वह पुलिस के पास जाकर वेरिफिकेशन करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें